औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 (जीटी रोड) पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
कल से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक का पूरा कार्यक्रम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राजकुमार चौहान अपने परिवार के साथ मुंबई से छठ पर्व मनाने के लिए अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। परिवार मुंबई से ट्रेन से वाराणसी पहुंचा था। वहां से सभी लोग स्कॉर्पियो से नवादा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान औरंगाबाद के रतनुआ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।
‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड आज होगा प्रसारित, महिलाएं साझा करेंगी अनुभव
इस दुर्घटना में राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और उनके ससुर भगवान दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया।
