ग्राम कुर्री में जुआ खेलते 05 जुआड़ी गिरफ्तार, मौके से कुछ व्यक्ति फरार

Follow Us

गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कोरर पुलिस की कार्रवाई।
जुआ रेड कार्रवाई में कुल ₹4190 नगद एवं 05 नग मोबाइल कीमती करीबन 26000 रु.,02 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 1,50,000 रु कुल जुमला 1,80,190 रुपए हुआ जब्त।

कांकेर। गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना कोरर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कोरर नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कुर्री में नर्सरी के पास सार्वजनिक स्थान में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दबिश देकर जुआ रेड कार्यवाही की गई जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना कोरर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹ 4190 नगद तथा 05 नग मोबाइल कीमती करीबन 26,000 रु एवं 02 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 1,50,000 रुपए जुमला 1,80,190 रुपये व ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. दीक्षांत गोटा
  2. कौशल कोर्चे
  3. अरुण कोर्चे
  4. हेमलाल यादव
  5. दुर्गेश कोरेटी

सभी निवासी ग्राम कुर्री, थाना कोरर, जिला कांकेर

पुलिस टीम का विवरण :
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल पटेल, टिकेश मरकाम,आरक्षक भारत दुग्गा, पंकज नेताम, रजिश कावड़े, धनेश कोर्राम,तुलसीराम सिन्हा, केतन ठाकुर, नगर सैनिक जोहन नेताम थाना कोरर, जिला कांकेर।

कांकेर पुलिस की अपील :
संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।