ग्रामीणों को दी पर्व की शुभकामनाएं, समस्याएं सुनकर निराकरण का दिया भरोसा

Follow Us

दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने बेलरिया में ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों से गांवों में विकास की गति तेज हो रही है। सरकार गांवों के विकास और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।