रायपुर के डुमरतराई मार्केट में आग से मची तबाही, तीन दुकानों का करोड़ों का सामान जलकर खाक

Follow Us

रायपुर। राजधानी के डुमरतराई थोक मार्केट में दीपावली की देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेशनरी की तीन दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुईं। दुकानों में रखा स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

 

माना थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकानों से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस दौरान कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, SDRF और निजी प्लांटों की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। वहीं, माना पुलिस घटना की जांच कर रही है।