बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली का त्योहार देश के वीर सुरक्षाबलों के जवानों के साथ बस्तर में मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे जवानों के बीच जाकर उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि बस्तर कभी नक्सलवाद के प्रभाव वाला क्षेत्र था, लेकिन अब यहां विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के निस्वार्थ सेवा भाव, साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर वे वीर जवानों के योगदान को सलाम करेंगे और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करेंगे।
