नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों और उनके परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह पावन पर्व हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलाए।
राहुल गांधी ने कहा कि दीपावली पूरे देश में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता बने रहने की कामना की।
