मुंबई। रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण ने अपनी रिलीज का एक दिन पूरा कर लिया है। फिल्म बीती 5 नवंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका करेगी। अब फिल्म रामायण का डे 1 का ऑफिशियल कलेक्शन का आंकड़ा जारी हो चुका है। रामायण ने पहले दिन 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। मेकर्स ने फिल्म के पहले दिन की ऑफिशियल कमाई का ब्योरा शेयर किया है। जानते हैं पहले दिन की कमाई से फिल्म किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और दूसरे दिन की कमाई कहां तक पहुंची है।
सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने पहले दिन 25,200 शोज के लिए 64.85 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 20,678 शोज से 47.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ के 1197 शोज से 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु के 1776 शोज से 6 करोड़ रुपये, तमिल के 992 शोज से 2.60 करोड़ रुपये, मलयालम के 557 शोज से 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे रामायण का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये हुआ है। वहीं, ओवरसीज से फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण से अपनी अबतक की सबसे कमाऊ फिल्म एनिमल की ओपनिंग डे की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ जिया है. एनिमल ने 64.75 करोड़ रुपये का इंडिया नेट और वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ रामायण साल 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में रामायण ने जेलर 2 (59.70 करोड़ रुपये), द राजा साब (53.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। रामायण सिर्फ 5 करोड़ रुपये से केजीएफ 2 (160 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड) का रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गई. इंडिया नेट का ना सहीं, लेकिन रामायण ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस में दृश्यम 3 औप पेड्डी को भी पछाड़ दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार
दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण का निर्देशन किया है। इसके निर्माता नमित मल्होत्रा और यश हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, राघव जुयाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता और शीबा चड्ढा अहम रोल में दिख रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा।

