पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में 27 जिलों में जिला परिषद एवं 116 पंचायत समिति सदस्यों के लिए शुरु हुआ मतदान 

Follow Us

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत 27 जिलों में जिला परिषद एवं 116 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरु हुआ और मतदान के शुरु होते ही मतदाताओं के अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर आने का सिलसिला शुरु हो गया। धूप निकलने के साथ ही धीरे-धीरे मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगी हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को बातचीत से सुलझाने का दिया आदेश 

तृतीय चरण में 27 जिलों बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरु, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालोर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सलूम्बर, सीकर, टोंक एवं उदयपुर जिले में जिला परिषद सदस्यों के 377 वार्डों में यह चुनाव हो रहा है, जिसके लिए 1305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी चुनाव किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में इन जिलों में 116 पंचायत समितियों में सदस्यों के चुनाव के लिए 2119 वार्डों के लिए मतदान हो रहा जिसमें 7789 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

सीआईएसएफ की नई कमान व्यवस्था में भिलाई बना स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय