o क्षेत्रीय कमान के स्थान पर विशेषीकृत कार्यात्मक व्यवस्था लागू; देशभर के इस्पात प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की निगरानी करेगा भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की नई कमान व्यवस्था के तहत भिलाई को स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय बनाया गया है। इस बदलाव के बाद अब देशभर के इस्पात प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भिलाई से की जाएगी। सीआईएसएफ ने अपनी पुरानी क्षेत्रीय कमान व्यवस्था में बदलाव करते हुए विशेषीकृत कार्यात्मक व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य सुरक्षा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और मजबूत बनाना है। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।
स्टील सेक्टर के राष्ट्रीय मुख्यालय के रूप में भिलाई की भूमिका अब और महत्वपूर्ण हो जाएगी। यहां से देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित इस्पात संयंत्रों और संबंधित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे सुरक्षा से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय और निगरानी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। भिलाई को मिली यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर शहर की पहचान और मजबूत होगी। साथ ही औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में भिलाई की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आज 3 नवंबर को होगा भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
