वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा, दिल्ली में 10 रुपये बढ़ी कीमत

Follow Us

नई दिल्ली। त्योहारों से पहले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं, हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी है। अक्टूबर में इसकी कीमत 2,810 रुपये थी। इस प्रकार दिल्ली में यह 10 रुपये महंगा हुआ है। अन्य शहरों में भी कीमतों में कर और परिवहन लागत के आधार पर थोड़े-बहुत अंतर के साथ लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है।

13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को राहुल गांधी ने दी शुभकामना

इस साल अगस्त के बाद यह लगातार तीसरी बार है जब वाणिज्यिक रसोई गैस महंगी हुई है। तीन बार में दिल्ली में इसकी कीमत 82 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। गत 28 फरवरी को पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद से ही वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम ऊपर बने हुए हैं। पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर से दिल्ली में अभी इसकी कीमत 1,079.50 रुपये ऊपर है। वहीं, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के मूल्य में गत 07 जून के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में 942 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये है। मुंबई में यह 941.50 रुपये का और चेन्नई में 957.50 रुपये का है।

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित हुए नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारी