प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से दिवंगत खाताधारक के परिवार को मिली 2 लाख रुपये की सहायता

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की कोलर शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिवंगत खाताधारक चंद्रहास तारक की पत्नी चित्ररेखा तारक को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रहास तारक का 18 अक्टूबर 2025 को तेज बुखार के कारण निधन हो गया था। उन्होंने बैंक के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। उनके निधन के बाद बैंक शाखा ने आवश्यक दस्तावेजी और दावा प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद SBI Life Insurance Company Limited से 2 लाख रुपये की क्लेम राशि स्वीकृत हुई, जो 22 अक्टूबर 2026 को उनकी पत्नी एवं नामांकित व्यक्ति चित्ररेखा तारक को प्राप्त हुई।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विक्रम कुमार गिलहरे ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कम वार्षिक प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराती है। योजना के तहत बीमित व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर पात्र नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है।

उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने की अपील की। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।