मुंबई। पलक तिवारी स्टाइल के मामले में अपनी मम्मी श्वेता तिवारी से जरा भी कम नहीं हैं। अभी तक श्वेता के लेटेस्ट साड़ी लुक के चर्चे हो रहे थे, तो ब्लैक ब्यूटी बन पलक ने भी ग्लैमर दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हसीना का स्टाइल इतना कमाल का है कि फैंस भी उनकी अदाओं पर लट्टू हो गए। जहां ड्रेस में आती शाइन इसे पार्टी या कॉकटेल इवेंट के लिए परफेक्ट चॉइस साबित कर गई। जिससे आप भी फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, पलक अमेजन प्राइम के नए शोज के अनाउंसमेंट इवेंट में पहुंचीं। जहां उनकी वेब सीरज भी अनाउंस हुई। जिसके लिए वह ब्लैक चमचमाती ड्रेस में एकदम सज-धजकर आईं, जो उन्हें क्लासी लुक दे गई। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल एलिमेंट्स के साथ स्टाइल करके फैशनिस्टा वाली वाइब्स दी। जिससे आप भी आइडिया लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं। हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली पलक इस इवेंट के लिए सेल्फ पोर्ट्रेट लेबल की फिशनेट मिडी ड्रेस पहनकर आईं। जिसमें उन्हें हमेशा की तरह सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोड़ी सोहेल और विक्टर ने स्टाइल किया। इस ब्लैक ड्रेस में उन्हें ग्लैमरस रूप मिला और वह अपनी अदाओं का जादू चलाकर छा गईं।
पलक की ब्लैक बेस पर बनी फिशनेट मिडी ड्रेस को सेक्विन से हाइलाइट किया गया है, जो लुक में सटल ग्लैम के साथ पार्टी वाइब्स ऐड कर रहे हैं। जहां बॉडी हगिंग फिट हसीना के कर्व्स को खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रही है, तो नेकलाइन को दिया ऑफ- शोल्डर टच लुक को एलिगेंट और ग्लैमरस बना गया। वहीं, वेस्ट पर साइड में कटआउट डिटेलिंग देकर फिशनेट वाला डिजाइन बनाया, जो पलक के लुक में टीज एलिमेंट ले आया। पलक की ड्रेस को यूनिक टच देने का काम फ्रंट में नेकलाइन पर बनी बो और बटन डिटेलिंग से मिला। नेकलाइन के नीचे सिल्वर सेक्विन से दो बो बनाई और फिर वेस्ट से नीचे तक फ्लोरल पैटर्न वाले बटन लगाए, जो लुक की ब्लैक और सिल्वर शाइन के साथ परफेक्ट लग रहे हैं। वहीं, फिशनेट टेक्सचर के साथ माइक्रो शिमर वर्क लाइट पड़ते ही स्पार्कल इफेक्ट देता है, जो नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट है। ड्रेस में पहले से ही इतना सारा ड्रामा हो रहा है कि पलक ने जूलरी को मिनिमल रखा। वह छोटे से डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने दिखीं, जो लुक को ओवरडन न करते हुए खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर गए। जिसे ब्लैक हील्स के साथ उन्होंने फाइनल टच दिया, जो लुक की शिमरी मोनोक्रोम वाइब को मेंटेन किए हुए है।
आखिर में जब बारी हेयर और मेकअप के साथ लुक को फाइनल टच देने की आई, तो पलक ने इन्हें भी सिंपल- सोबर रखा। सेक्विन ड्रेस के साथ लाइट और न्यूड टोन मेकअप परफेक्ट लगता है, जो उन्होंने भी किया। सॉफ्ट वेवी हेयर के साथ न्यूड ग्लॉसी मेकअप करके उन्होंने लुक पूरा किया। जहां न तो मेकअप ज्यादा हैवी लगा और न ही सिंपल। सेक्विन गाउन और ड्रेस पार्टी के लिए परफेक्ट रहते हैं। ऐसे में कोई गहरे रंग का अटायर पिक करें। ड्रेस पर कम एलिमेंट्स को तवज्जो दें, ताकी लुक ओवरडन नहीं, क्लासी लगे। सेक्विन लुक में पहले ही ब्लिंग ऐड कर देंगे इसलिए जूलरी को सटल रखें। स्ट्रैपी या स्ट्रैपलेस के बदले ऑफ शोल्डर ट्राई करें, जो क्लासी के लगता है। मेकअप भी न्यूड टोन में या पेस्टल रखें, जो लुक की वाइब को बैलेंस्ड बनाए रखें। कुल मिलाकर ये लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जो क्लासी के साथ ही ग्लैमरस पार्टी स्टाइल चाहती हैं। साथ ही बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी स्टेटमेंट लुक चाहती हैं।
