रायपुर पुलिस के विशेष अभियान में 39 लापता मिले, परिजनों से हुआ मिलन

Follow Us

सेंट्रल जोन में 50 में से 39 केस सुलझे, किसी के साथ अपराध नहीं – पुलिस ने किया स्पष्ट

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 50 प्रकरणों में से 39 लापता व्यक्तियों को खोजकर परिजनों से मिलवा दिया है। जांच में किसी के साथ भी अपराध या अनिष्ट होना नहीं पाया गया है। शेष 11 की तलाश जारी है।

सेंट्रल जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि पहले गुमशुदगी के मामलों को कई लोगों के अपहरण के रूप में भ्रामक तरीके से पेश किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 22 मई 2026 के बाद से गुमशुदगी पर बीएनएस के तहत FIR दर्ज करना अनिवार्य प्रक्रिया है। FIR दर्ज होने का मतलब अपहरण होना नहीं है।

थानावार बरामदगी –

  1. कोतवाली: 5 में से 4 मिले
  2. गोलबाजार: 4 में से 3
  3. मौदहापारा: 12 में से 11
  4. गंज: 7 में से 4
  5. सिविल लाइन: 10 में से 6
  6. तेलीबांधा: 8 में से 7
  7. देवेंद्र नगर: 4 में से 4

लापता होने की वजह – पूछताछ में सामने आया कि कोई काम की तलाश में बाहर चला गया था, कोई परिवार से नाराज होकर, कोई मानसिक अस्वस्थता के कारण बिछड़ गया था, तो कुछ प्रेम संबंध के चलते घर से चले गए थे। कुछ लोग नवरात्रि में बिना बताए डोंगरगढ़ दर्शन करने चले गए थे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपुष्ट सूचनाओं से भ्रमित न हों।