रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया संगठन को लेकर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी दी है, जबकि सोमेश पांडे को उत्तराखंड में नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए विभिन्न राज्यों में पार्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने की जिम्मेदारी तय की गई है।
जारी जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड की जिम्मेदारी मनन दानी को सौंपी गई है। पंजाब में चेतन ब्रागटा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।
करवा चौथ, पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने नियुक्तियों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इन नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ के नेताओं की दूसरे राज्यों में संगठनात्मक भूमिका भी चर्चा में है।
