रायपुर । छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा एक बार फिर टल गई है। 7 हजार से ज्यादा कैंडिडेट एग्जाम देने वाले थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मंगलवार को परीक्षा स्थगित करने की सूचना जारी की।
इससे पहले 24, 25 और 26 अक्टूबर को परीक्षा संभावित थी। बाद में इसे बदलकर 2, 3 और 4 नवंबर किया गया था। अब इन तारीखों पर भी परीक्षा नहीं होगी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है, लेकिन नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
इससे पहले 10 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा और CGPSC-2025 की परीक्षा पर रोक लग चुकी है। हाईकोर्ट में याचिका लगाने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था। बिलासपुर में नाराज अभ्यर्थियों ने कैंडल-मार्च निकालकर प्रदर्शन भी किया था।
