बलौदाबाजार/भाटापारा। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित सरमंग देहरादून मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के धावक सुरेश कुमार साहू एवं सामाजिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य पर मानद डॉक्टरेट अवॉर्ड प्राप्त डॉ.ईश्वर लाल साहु को कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों को बधाई व शुभकामनायें देते हुए जिले का गौरव बताया।
देहरादून में आयोजित सरमंग देहरादून मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के धावक सुरेश कुमार साहू एवं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 से 39 वर्ष पुरुष आयु वर्ग की 42 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह दूरी दो घंटे 54 मिनट 23 सेकंड के नेट समय में पूरी कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. ईश्वर लाल साहू को ‘भारत गौरव सम्मान पुरस्कार’ एवं मानद डॉक्टरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अचीवर अवॉर्ड काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया है।
दूसरे दिवस पर नारद मोह, मुनिआगमन और ताड़िका वध की लीला का हुआ मंचन

