ई -ऑफिस क्रियान्वयन मे जिले का बेहतर प्रदर्शन,कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित तीन अधिकारी सम्मानित

Follow Us

बलौदा बाजार/भाटापारा। डिजिटल प्लेटफार्म ई -ऑफिस के माध्यम से कार्यालायीन कार्य का क्रियान्वयन जिले मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे बेहतर ढंग से किया जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव विवेक शील ने रायपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे ई -ऑफिस,आई गॉट कर्मयोगी एवं ई- अटेंडेंस मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी -कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी जिला कार्यालय कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से ऑनलाइन जुडे थे।

CG Breaking: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

इस अवसर पर ई -ऑफिस मे अधिक फाइल औऱ कम समय मे निपटान के मामले मे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य सचिव द्वारा टॉप 5 अधिकारियों को सम्मानित किया गया।इसमें बलौदाबाजार -भाटापारा जिले से कलेक्टर कुलदीप शर्मा,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी एवं कसडोल के पूर्व एसडीएम राम रतन दुबे शामिल हैं। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी -कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए ई- ऑफिस एवं आई गॉट कर्मयोगी के कोर्स को अनिवार्य रूप से पूरा करने कहा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक अधिकारी -कर्मचारी को हर माह कम से कम 1 घण्टे का कोर्स करना जरुरी है।इस कोर्स से प्राप्त प्रमाण पत्र का उल्लेख अधिकारी -कर्मचारियों के एपीआर मे भी होग़ा।

कृषि अधिकारी बनकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, प्रिंसिपल निकला मास्टरमाइंड

मुख्य सचिव ने ई -ऑफिस अंतर्गत फ़ाइल डिस्पोजल समय को कम करने पर जोर देते हुए कहा कि 12 घंटे तक डिस्पोजल टाइम को 60 अंक निर्धारित है। इससे ज्यादा समय होने पर कोई अंक देय नहीं है इसलिए 12 घण्टे से जितना कम हो सके फाइल डिस्पोजल का सभी प्रयास करें। ज्ञातव्य है कि ई -ऑफिस,आई गॉट कर्मयोगी एवं ई अटेंडेंस मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयीन एवं जिलों के अधिकारी -कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिये मुख्य सचिव द्वारा हर माह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

रायपुर में दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, जनता के सुझावों से तय होगा रूट