धमतरी। कुरुद के एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी भू-अर्जन शाखा में पदस्थ बताया जा रहा है। मामला कन्हारपुरी में जमीन के डायवर्सन से जुड़ा है।शिकायतकर्ता प्रकाश चंद्राकर के अनुसार, उन्होंने करीब 1200 वर्गफीट जमीन के डायवर्सन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले उनसे पहले 30 हजार रुपये मांगे गए। बाद में सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ और पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने की बात हुई।
विपक्ष का प्रदर्शन तेज: बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता, राहुल-प्रियंका और अखिलेश बैठे धरने पर
शिकायत मिलने के बाद ACB ने बातचीत की पुष्टि के लिए शिकायतकर्ता को रिकॉर्डर उपलब्ध कराया। रिकॉर्डिंग के आधार पर टीम ने जाल बिछाया। निर्धारित रकम पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता को कर्मचारी के पास भेजा गया। जैसे ही रकम दी गई, टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई करीब पांच घंटे चली। ACB अधिकारियों ने कार्यालय से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए। निरीक्षक अनिल ठाकुर के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
भाजपा का विपक्ष पर पलटवार: संबित पात्रा बोले- चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश
