भाटापारा एसडीओपी का भी हुआ बिलासपुर तबादला
भाटापारा। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में भाटापारा में पदस्थ एसडीओपी तारेश साहू का तबादला कर दिया गया है उनका तबादला बिलासपुर में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में हुआ है।
जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के अवर सचिव के द्वारा निकाला गया है। इसमें मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की सुरक्षा में लगे लोग भी प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों की सूची इस प्रकार है।

