o कोरिया : ’कहानी सेवा की’ : ’लम्बा इंतजार हुआ खत्म, जमीन को मिला अपना अधिकार
o पीएम का किया आभार भूस्वामित्व योजना से भगवानलाल कुशवाहा को मिला जमीन का पट्टा’
कोरिया। वर्षों से जिस जमीन को अपना घर और जीवन का आधार मानकर परिवार पीढ़ियों से वहां रह रहा था, उस जमीन का कोई वैधानिक आधार नहीं था। जमीन पर पूर्वजों की मौजूदगी थी, यादें थीं और कई पीढ़ियों का जीवन था, लेकिन कागजों में उस अधिकार की स्पष्ट पहचान नहीं थी। यह स्थिति भगवानलाल कुशवाहा के परिवार की थी, जो ग्राम अमहर जिला कोरिया में अपने पूर्वजों की जमीन पर करीब 100 वर्षों से अधिक समय से निवास कर रहे थे।
भगवानलाल कुशवाहा, पिता स्वर्गीय बीरसाय, बताते हैं कि उनके दादा के जमाने से उनका परिवार इसी स्थान पर रह रहा है। पीढ़ियां गुजरती गईं, परिवार बढ़ता गया, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं होने के कारण उनके मन में हमेशा यह चिंता बनी रहती थी कि जिस जमीन पर उनका परिवार वर्षों से रह रहा है, उसका कोई ठोस आधार उनके पास नहीं है।
’सेवा की कहानी’ : ’प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य’
वे कहते हैं, “पहले कई सालों से हमारी जमीन का कोई आधार नहीं था। अब पट्टा प्राप्त हो गया है तो बहुत अच्छा लगता है। अब लगता है कि हमारी जमीन को भी पहचान और अधिकार मिल गया है।”
भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत भगवानलाल कुशवाहा को 210 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल और राज्य सरकार की मदद की वजह उनके पूर्वजों के 100 वर्ष से अधिक समय से काबिज जमीन को पट्टे के रूप में अधिकार मिला। यह उनके परिवार के लिए केवल एक दस्तावेज प्राप्त होने की बात नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चले आ रहे इंतजार के समाप्त होने का अवसर है।
पट्टा उनके हाथ में है तो वर्षों पुरानी अनिश्चितता की जगह विश्वास ने ले ली है। जिस जमीन को उनके परिवार ने पीढ़ियों तक संभाला, अब उस पर उनके अधिकार को सरकारी दस्तावेज में भी पहचान मिली है। भगवानलाल कुशवाहा इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनके लिए यह पट्टा उस जमीन का कागज भर नहीं है, बल्कि उनके परिवार की वर्षों पुरानी पहचान, सुरक्षा और अधिकार का दस्तावेज है। कभी जिस जमीन पर सिर्फ पीढ़ियों की यादें थीं, आज उसी जमीन पर अधिकार का दस्तावेज है।
’सेवा की कहानी’ : ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
