कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कदमहाखार बस्ती में शनिवार शाम शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुजूर पिता भूषण कुजूर (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित शराब का आदी था और अक्सर नशे में धुत रहता था। शनिवार शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा और शराब के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं नशे में उसने घर में रखी वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन समेत अन्य घरेलू सामानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बेटे की हरकतों से परेशान होकर माता-पिता मानिकपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
यूपीआई शुल्क बढ़ने की चर्चा से निवेशकों की चिंता बढ़ी, म्यूचुअल फंड और एसआईपी पर क्या पड़ेगा असर?
शिकायत मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस अमित के घर पहुंची। इस दौरान अमित ने खुद को अंदर कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर तक पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन जब मामला शांत लगा तो पुलिस वापस लौट गई। कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे जब परिजनों को अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पड़ोस के एक युवक को घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर भेजा। अंदर जाकर युवक ने दरवाजा खोला अमित कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
बाजार में भारी गिरावट से हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का; निफ्टी 23,000 के नीचे
हादसे की सूचना तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। नशे की लत और पारिवारिक विवाद इसके पीछे की वजह हो सकती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ डायवर्जन
