रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत रविवार को रायपुर पहुंचे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। रायपुर एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत पहुंचे रायपुर : एयरपोर्ट पर महंत-बैज समेत कई नेताओं ने किया स्वागत
