चारामा। नगर पंचायत चारामा के रहवासी इलाके में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जंगली भालू दिखाई देने से दहशत फैल गई। बाहरी व्यापारियों ने सबसे पहले भालू को देखा, जिसके बाद वह सदर बाजार सड़क पर भी नजर आया। पिछले 2-3 दिनों से नाकापारा क्षेत्र में भालू के घूमने की जानकारी है, जबकि रात में स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर के पास भी देखा गया।
कांकेर में गांजे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 2.855 किलो नशीला पदार्थ जब्त
वन विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक बाहर नहीं निकलने और भालू के करीब नहीं जाने की अपील की है। वन विभाग की टीम निगरानी करते हुए भालू को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है।
भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित
