12 साल से जमीन मुक्त कराने की मांग, हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा ग्रामीण; प्रशासन मौके पर

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे हुए एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोंडरा गांव निवासी किशन लाल निषाद अपनी जमीन को मुक्त कराने की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि किशन लाल निषाद पिछले करीब 12 साल से अपनी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण का आरोप है कि उसकी जमीन पर फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड, सोंडरा द्वारा कब्जा  किया गया है। लंबे समय से शिकायत और गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर वह हाईटेंशन खंभे पर चढ़ गया और जमीन मुक्त कराने की मांग पर अड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। किसी अनहोनी से बचने के लिए इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीण को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और अधिकारी लगातार किशन लाल निषाद को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे हुए हैं।