रायपुर ब्रेकिंग : पेपर लीक के विरोध में NSUI का छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में PTRSU अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे एवं साथियों द्वारा 12वीं CG बोर्ड हिंदी पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में छात्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा कक्षा 12वीं हिंदी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद मंडल के अधिकारी बाहर आकर जांच कराने का आश्वासन दिया है। हेमंत पाल ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि 3 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो NSUI उग्र आंदोलन करेगी।