ADIP योजना से मिली तकनीकी मदद, पढ़ाई के साथ आवागमन में भी मिली सुविधा

Follow Us

स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन ने आसान की आशीष की पढ़ाई
ADIP योजना से मिली तकनीकी मदद, पढ़ाई के साथ आवागमन में भी मिली सुविधा

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को तकनीकी साधनों से जोड़कर उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन को आसान बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। बिलासपुर के तिफरा निवासी कक्षा 10वीं के छात्र आशीष पाटले के लिए केंद्र सरकार कीADIP योजना के तहत मिला स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन उपयोगी साबित हो रहा है।

विशेष आवश्यकता वाले छात्र आशीष को पहले अध्ययन सामग्री तक पहुंच बनाने और आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ्रष्ठढ्ढक्क योजना के तहत उन्हें स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन उपलब्ध कराया गया। इन उपकरणों से उनकी पढ़ाई और मोबिलिटी में सुविधा हुई है।

स्मार्ट फोन के माध्यम से आशीष अब विषयों से संबंधित ऑडियो और पीडीएफ जैसी अध्ययन सामग्री आसानी से प्राप्त कर पा रहे हैं। वहीं स्मार्ट केन ने उनके आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाया है। तकनीकी सहायता मिलने के बाद आशीष आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए भविष्य के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

आशीष ने योजना से मिले लाभ पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन उनके पुनर्वास में काफी प्रभावी हैं। स्मार्ट फोन से विषय से संबंधित ऑडियो और पीडीएफ आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, जिससे पढ़ाई पहले की तुलना में सरल हुई है।