कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत सहित अमृत सरोवर तटों, विभिन्न संस्थाओं और हितग्राहियों ने जलाए दीये

Follow Us

कोरिया । सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दीयाÓ कार्यक्रम ने पूरे कोरिया को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया। घरों की देहरी से लेकर ग्राम पंचायत भवनों तक, अमृत सरोवरों के तटों से लेकर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय संस्थानों तक एक साथ दीप प्रज्वलित हुए। जिलेभर में 3 लाख से अधिक दीयों की रोशनी में सेवा, आभार और जनभागीदारी की भावना साकार हुई।

जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भी दीप प्रज्वलित कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रम शाला, स्कूल परिसर, अमृत सरोवरों के तटों सहित विभिन्न शासकीय-अशासकीय संस्थानों में दीपों की रोशनी नजर आई। विशेष रूप से अमृत सरोवरों के तटों पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने एक साथ दीप जलाकर आयोजन को सामूहिक उत्सव का स्वरूप दिया।

० अमृत सरोवर तट हुए रोशन
शासन के निर्देशानुसार जिले के अमृत सरोवर तटों पर स्थानीय समूहों ने सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता निभाई। ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत पदाधिकारियों एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किए गए।

० ग्राम पंचायत भवनों में जले दीप
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायत भवनों में ‘आशीर्वाद का दीयाÓ प्रज्वलित किया गया। ग्राम पंचायत पदाधिकारियों, मैदानी अमले और स्थानीय जनसमुदाय ने इसमें सहभागिता निभाई। विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रम शालाओं सहित विभिन्न सार्वजनिक भवनों में भी दीप प्रज्वलित किए गए।

० प्रधानमंत्री आवासों में जला ‘आशीर्वाद का दीयाÓ
कोरिया जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने भी अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीयाÓ जलाकर सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता निभाई। हितग्राहियों ने पक्के आवास की सुविधा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलित किए। विकसित भारत जीरामजी योजना के हितग्राहियों ने मनाया दीप उत्सव अकुशल रोजगार की सीमा 100 दिवस से बढ़ाकर 125 दिवस किए जाने तथा मजदूरी दर में वृद्धि के अवसर पर विकसित भारत जीरामजी योजना से जुड़े ग्रामीण परिवारों ने भी दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता निभाई। जिले में इस योजना के तहत वर्तमान में 50 हजार से अधिक श्रमिक परिवार पंजीकृत हैं। पंजीकृत परिवारों ने अपने घरों में दीप जलाकर विकसित भारत के संकल्प में सहभागिता दर्ज की।

० बिहान से जुड़े परिवारों ने भी जलाए दीप
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहानÓ के तहत जिले में 60 हजार से अधिक परिवारों की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया है। इन परिवारों की महिलाओं ने अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीयाÓ जलाकर सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता निभाई। लखपति दीदियों के परिवारों सहित स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए।

० जनपद स्तर पर विशेष कार्यक्रम
जिले में ‘आशीर्वाद का दीयाÓ कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत स्तर पर चयनित स्थानों पर विशेष आयोजन किए गए। जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की 15 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता की गई। वहीं जनपद पंचायत सोनहत की 10 ग्राम पंचायतों में भी शत-प्रतिशत घरों में ‘आशीर्वाद का दीयाÓ जलाया गया। इस तरह घर से लेकर गांव, सरोवर से लेकर विद्यालय और हितग्राहियों के घरों से लेकर शासकीय संस्थानों तक दीपों की रोशनी ने सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना को साकार किया।