बस्तर में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण अभियान, दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Follow Us

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता में बताया कि, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जगदलपुर में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी पांचों संभागों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। बैज ने इस दौरान भाजपा सरकार पर आदिवासी हितों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा कि, इसके लागू होने से आदिवासियों को मिले विशेष संवैधानिक प्रावधान प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से इसका विरोध जारी रखने की बात कही।

आसमान में उड़ने का रोमांच! भारत की 5 बेहतरीन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, इससे युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है। बिजली की कीमतों, स्मार्ट मीटर और बिजली क्षेत्र में निजीकरण की संभावनाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। बैज ने बस्तर के नक्सल प्रभावित और नक्सल-मुक्त घोषित गांवों के विकास के लिए घोषित राशि, पीड़ित परिवारों के मुआवजे और आत्मसमर्पित लोगों को योजनाओं का लाभ देने की मांग उठाई। उन्होंने खनिज संसाधनों के इस्तेमाल, एनएमडीसी मुख्यालय को छत्तीसगढ़ लाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की भी मांग की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं