रायगढ़ । ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पत्नी की हत्या के मामले में चार महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। कापू थाना पुलिस ने गांव लौटने की सूचना पर घेराबंदी कर कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा (29) निवासी गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा, थाना कापू, जिला रायगढ़ को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पत्थर और डंडा भी बरामद किए गए।
पैकेट वाले खाने पर लगेगा लाल अलर्ट:एफएसएसएआई ने बढ़े नमक-चीनी-फैट को लेकर दिया प्रस्ताव
पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को आरोपी ने बाजार से लौटते समय शराब के नशे में पत्नी ननकी बाई पहाड़ी कोरवा से विवाद के बाद हाथ-मुक्कों, डंडे और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हत्यात्मक पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। घटना के बाद वह तमिलनाडु भाग गया था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गांव आने की सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया,गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
