भारत के विकास में सुशासन जरूरी: जितेंद्र सिंह

Follow Us

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के विकास के लिए सुशासन को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, देश की आर्थिक और संस्थागत व्यवस्था को मजबूत बनाने में पेशेवर विशेषज्ञों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कंपनी सचिवों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मंत्री ने कहा कि, कॉर्पोरेट और आर्थिक क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने में कंपनी सचिव अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने नैतिक उद्यमिता और मजबूत गवर्नेंस संस्कृति विकसित करने पर भी जोर दिया।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी महंगी: 3.89 रुपये बढ़े दाम, आज से लागू नई कीमत 

जितेंद्र सिंह ने पंचायतों और स्थानीय निकायों से जुड़ी ICSI की पहलों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में प्रशिक्षण सामग्री और मैनुअल तैयार करने के प्रयासों को भी उपयोगी बताया। साथ ही संस्थान द्वारा डिजिटल प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग और वरीयता आधारित मतदान जैसी व्यवस्थाओं को अपनाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, बदलते समय के साथ पेशेवर संस्थानों को अपने मानकों और कार्यप्रणाली में लगातार सुधार करना चाहिए। मंत्री ने अच्छे कॉर्पोरेट गवर्नेंस और उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों व व्यक्तियों को सम्मानित करने की जरूरत पर भी बल दिया। बैठक में पेशेवर और सेक्रेटेरियल मानकों, कॉर्पोरेट गवर्नेंस तथा उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न पहलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

W-CPL 2026 में भारतीय सितारों की एंट्री, पूजा, किरण, शिखा और यास्तिका दिखाएंगी दम