दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी महंगी: 3.89 रुपये बढ़े दाम, आज से लागू नई कीमत 

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के वाहन चालकों को महंगाई का एक और झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। ताजा संशोधन के बाद दिल्ली में सीएनजी का भाव 83.09 रुपये से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में नई कीमत 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है। गुरुग्राम में सीएनजी अब 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी।

W-CPL 2026 में भारतीय सितारों की एंट्री, पूजा, किरण, शिखा और यास्तिका दिखाएंगी दम

कीमत बढ़ने का सीधा असर ऑटो, टैक्सी, कैब और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर पड़ने की आशंका है। निजी कार इस्तेमाल करने वाले लोगों का मासिक ईंधन खर्च भी बढ़ सकता है। आईजीएल के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इनपुट गैस की बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई और सीएनजी की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए कीमतों में यह संशोधन जरूरी था। इससे पहले मई 2026 में भी दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे। लगातार हो रही बढ़ोतरी से परिवहन क्षेत्र में लागत का दबाव बढ़ रहा है और इसका असर आगे किराए व परिचालन खर्च पर भी दिखाई दे सकता है।

हॉकी विश्व कप में भारत की हार से निराशा, बेल्जियम ने शूटआउट में 4-3 से हराया