दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों को इमरजेंसी अलर्ट

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गौतमबुद्ध नगर में अब तक स्वाइन फ्लू के 192 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 48 पहुंच गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी, बदन दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण वाले मरीजों की प्राथमिकता से जांच की जाए।

रखड़ पुण्या मेले में निहंग की हत्या, अस्पताल के पीछे मिला गोलियों से छलनी शव

गंभीर मरीजों की लगातार निगरानी और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में दवाओं, जांच सुविधाओं और जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उधर, डेंगू पर नियंत्रण के लिए मच्छररोधी और लार्वा नियंत्रण अभियान तेज किया जा रहा है। लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई है। विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने, हाथों की स्वच्छता रखने और फ्लू जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी है।

नेपाल बाढ़ त्रासदी: पूर्वी चंपारण के एक परिवार के 5 सदस्य लापता