मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री का खाना खाने से 30 बच्चे बीमार

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली से केरल जा रही मंगला एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रा कर रहे करीब 30 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को मध्य प्रदेश के खंडवा स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक रोककर तत्काल इलाज की व्यवस्था की।

भारत को मिलेगी जैवलिन मिसाइल की ताकत, दुश्मन के टैंकों पर बढ़ेगा घातक वार

जानकारी के मुताबिक, त्रिचूर के हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण से लौट रहे थे। दोपहर में पेंट्री कार का भोजन करने के करीब चार घंटे बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। पांच बच्चों की हालत अपेक्षाकृत गंभीर होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी की जांच की और आवश्यक दवाएं व ओआरएस उपलब्ध कराया।

मलाला की किताब पर अहमदाबाद में बवाल, बयानों से गरमाई सियासत

डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। इलाज के बाद सभी बच्चों की दोबारा स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। एहतियात के तौर पर रेलवे के डॉक्टरों की एक टीम को भुसावल तक ट्रेन के साथ भेजा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पेंट्री कार के भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने जनसेवकों को बांधी राखी