रायपुर महादेव घाट में बड़ा हादसा, अस्थि विसर्जन करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में अस्थि विसर्जन करने पहुंचे एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान युधिष्ठिर सारंग (35 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, युधिष्ठिर सारंग अपने परिवार के साथ अस्थि विसर्जन के लिए महादेव घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वह नदी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और युवक की तलाश शुरू की गई। परिवार ने एसडीआरएफ की टीम के करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचने का आरोप लगाया है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है। घटना को लेकर परिवार में मातम का माहौल है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।