नशाखोरी कर वाहन चलाने पर एक ब्रेज़ा कार भी जप्त

Follow Us

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन के कोतवाली और सिविल लाइन डिवीजन में बीती रात रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज , सिविल लाइन, तेलीबांधा और देवेंद्र नगर क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, नशाखोरी कर हुल्लड़बाजी करने वालों, लोक शांति भंग करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौच करने वालों तथा संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

रात्रि गश्त के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र के टीआई चौक, बैजनाथपारा एवं नगर निगम भवन के आसपास चेकिंग की गई, जहां लोक शांति भंग करने की स्थिति में पाए गए 08 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार थाना गोलबाजार क्षेत्र के जयस्तम्भ चौक एवं आसपास, थाना मौदहापारा क्षेत्र के रजबंधा मैदान एवं आसपास तथा थाना गंज क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, गंजपारा एवं आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की गई।

कार्रवाई के दौरान गोलबाजार में 05, मौदहापारा में 02 तथा गंज थाना क्षेत्र में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाइन से 04, थाना तेलीबांधा से 03 और देवेंद्र नगर के 01 कुल 08 अनावेदकों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) क्चहृस्स् के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली क्षेत्र में आशीष निषाद (27), शुभम सोनी (21), शेख इशान (33), फर्दीन खान (27), मोहम्मद नवाब (33), आदेश खटीक (20), सुतोष सलूजा (23) एवं मनीष वर्मा (31) सहित कुल 08 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार थाना गोलबाजार में विष्णु उर्फ पिंटू तिवारी (38), कुलदीप ध्रुव उर्फ छोटू (23), भावेश जांगड़े (22), तामेश्वर साहू (23) एवं तामराध्वज साहू उर्फ छोटू (23) सहित 05 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थाना मौदहापारा में मोहम्मद कैफ (20) एवं मोहम्मद कैफ (20) के विरुद्ध तथा थाना गंज में निखिल यादव (20), शत्रुंजय शुक्ला (20), लक्की गोप (20) एवं प्रेम तांडी (19) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

रात्रि चेकिंग के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की भी जांच की गई, जिसमें एक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच करते हुए कुछ वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई।

पुलिस टीमों द्वारा रात्रि के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए कुछ व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। उनके नाम-पते एवं आवश्यक जानकारी का सत्यापन करने के उपरांत संतुष्ट पाए जाने पर उन्हें समझाइश देकर छोड़ा गया। इसी दौरान कुछ नाबालिग वाहन चालकों एवं संदिग्ध अवस्था में पाए गए युवकों के संबंध में उनके परिजनों को बुलाकर आवश्यक समझाइश दी गई तथा उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा रात्रि के समय अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम, सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। सेंट्रल जोन पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, हुल्लड़बाजी, लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच अथवा लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों तथा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।