महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक सहारा, हर माह 1000 रुपये की सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

Follow Us

जशपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ पात्र महिलाओं को लगातार मिल रहा है। योजना के तहत हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत हो रही है। कुनकुरी निवासी  मंजू खनसारी भी इस योजना की लाभार्थी हैं। मंजू बताती हैं कि हर महीने मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए नियमित आर्थिक सहयोग का माध्यम बनी है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना की राशि से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना आसान हुआ है।

अधिकारियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना रहीं क्विज विजेता

मंजू का कहना है कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वे अपनी जरूरतों को लेकर अधिक स्वतंत्र निर्णय ले पा रही हैं और परिवार की आर्थिक व्यवस्था में भी सहयोग कर रही हैं। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित इस योजना का उद्देश्य उन्हें नियमित आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू जरूरतों, आवश्यक सामान और अन्य खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं।

मंजू खनसारी ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में शुरू की गई यह पहल उनके लिए आर्थिक सहारे के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।