राहुल पर अशोक उइके का पलटवार: ‘देर से आते हैं, पहले पूरी जानकारी लें’

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया ट्वीट पर महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि, राहुल गांधी हर बार देर से आते हैं और बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाने से पहले राहुल गांधी को तथ्य जान लेने चाहिए थे। उइके ने दावा किया कि, जिस दिन राहुल गांधी महाराष्ट्र पहुंचे, उससे पहले ही नागपुर और चंद्रपुर के आदिवासी छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि, छात्रों की मांगों पर राज्य सरकार ने भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी है।

एयर सेफ्टी पर बड़ा कदम: अब हर पायलट का सालाना डोप टेस्ट करा सकती है सरकार

छात्राओं के फिटनेस सर्टिफिकेट और गर्भावस्था जांच संबंधी आरोपों को मंत्री ने पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि, लंबे अवकाश के बाद लौटने वाले विद्यार्थियों से केवल स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र लिया जाता है, जबकि गर्भावस्था जांच जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती। आश्रमशालाओं में सर्पदंश और अन्य अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर उइके ने कहा कि जिन संस्थानों में शिकायतें सामने आई हैं, उनका संबंध कांग्रेस नेताओं से रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि, महायुति सरकार सभी वर्गों के छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है।

राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से रिहा