‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, दूसरे वीकेंड में 136 करोड़ के पार; ‘बंटवारा 1947’ पिछड़ी

Follow Us

मुंबई। इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने मजबूत कमाई दर्ज की है। वहीं, सनी देओल की बंटवारा 1947 की कमाई में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है और फिल्म लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को करीब 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 136.25 करोड़ रुपये हो गया है।

दस दिनों में फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 162.50 करोड़ रुपये और दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 192.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दूसरे वीकेंड में भी मजबूत प्रदर्शन के चलते फिल्म के आगे और बड़ी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन रविवार को महज 1.30 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन बढ़कर 36.80 करोड़ रुपये हो गया है।

दुनियाभर में ‘बंटवारा 1947’ अब तक करीब 52.52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर पाई है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दूसरे वीकेंड के आंकड़ों से साफ है कि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में बड़ा अंतर बना हुआ है। जहां ‘आवारापन 2’ लगातार आगे बढ़ रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ के लिए कमाई की रफ्तार बढ़ाना बड़ी चुनौती बन गया है।