रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो मंजूर की, जिसके बाद वह मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा होकर आठ वाहनों के काफिले के साथ सिरसा डेरा के लिए रवाना हुआ। करीब दो महीने पहले वह 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
यूपीआई के 10 साल: मोदी ने कहा- अपना डिजिटल पेमेंट अनुभव करें साझा
राम रहीम इस साल पहले जनवरी में 40 दिन और मई में 30 दिन की पैरोल पर रह चुका है। जून में जेल लौटने के बाद अब उसे फरलो का लाभ मिला है। हरियाणा के गुड कंडक्ट प्रिजनर्स एक्ट, 2022 के तहत पात्र कैदियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार पैरोल और फरलो की सुविधा दी जाती है।
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से डॉ. ममता साहू की सौजन्य भेंट
2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद यह 17वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है। पिछले नौ वर्षों में वह कुल 430 दिनों से अधिक जेल से बाहर रह चुका है। उसे सिरसा डेरा की दो महिला साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली थी। इसके अलावा डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इस वर्ष उसे बरी कर दिया था।
बीज राखियों से सजेगा रक्षाबंधन, स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश
