कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्रिकेट से ज्यादा चर्चा मैदान पर हुए विवाद की रही। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो विकेट के बाद आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और मामला शारीरिक संपर्क तक पहुंच गया। बाद में खिलाड़ियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया। घटना भारत की पारी के 17वें ओवर में हुई। जायसवाल ने फर्नांडो की गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज ने वापसी करते हुए उन्हें बोल्ड कर दिया।
एशिया कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका! नजीहा अल्वी बाहर, सदफ शमास की एंट्री
जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए और उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे। विकेट लेने के बाद फर्नांडो ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और जायसवाल की ओर इशारा किया। पवेलियन लौट रहे भारतीय बल्लेबाज वापस आए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही पलों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब पहुंच गए और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर मामला शांत कराया। इस टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। वहीं, कुलदीप यादव की जगह 33 वर्षीय सारांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला।
पीयूष गोयल का जापान मिशन, भारत-जापान कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार
