सोना फिर चमका: ₹1.63 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी में आई नरमी

Follow Us

मुंबई। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया और इसका भाव ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान सोने की कीमत में करीब 0.53 प्रतिशत यानी ₹862 की तेजी दर्ज की गई और भाव ₹1,63,300 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। दिन के कारोबार में सोने ने ₹1,62,001 का निचला और ₹1,63,590 का ऊपरी स्तर भी छुआ।

महिलाओं को बड़ा तोहफा: साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री, डीलक्स बसों में भी मुफ्त सफर

वहीं, चांदी के भाव में हल्की कमजोरी देखने को मिली। सितंबर 2026 कॉन्ट्रैक्ट करीब 0.46 प्रतिशत यानी ₹1,098 की गिरावट के साथ ₹2,45,499 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान चांदी ₹2,44,815 के निचले स्तर तक गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी का प्रदर्शन अलग-अलग रहा। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.44 प्रतिशत चढ़ा, जबकि चांदी में 0.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से सोने को समर्थन मिला है। वहीं, हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली ने चांदी पर दबाव बढ़ाया। इस बीच भारतीय शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई।

गर्भवती रक्षा अफसर की संदिग्ध मौत: दहेज हत्या का आरोप