महिलाओं को बड़ा तोहफा: साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री, डीलक्स बसों में भी मुफ्त सफर

Follow Us

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में बताया कि, कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा भी बढ़ाया गया है।

गर्भवती रक्षा अफसर की संदिग्ध मौत: दहेज हत्या का आरोप

सरकार के मुताबिक, ‘अन्नापूरणई सुपर सिक्स’ योजना के तहत 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को तीन LPG सिलेंडर का लाभ मिलेगा। यह योजना अगले साल पोंगल के मौके पर शुरू होने की बात कही गई है। सिलेंडर की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार का अनुमान है कि, करीब 1.30 करोड़ परिवार इससे लाभान्वित होंगे और योजना पर सालाना लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सावन की सोमवारी पर सिंहेश्वर धाम में हड़कंप! भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि, LPG की बढ़ती कीमतों और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के बीच यह कदम परिवारों का खर्च कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा ‘वेट्री पयानम’ मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार किया गया है। अब महिलाएं साधारण बसों के साथ एक्सप्रेस, LSS, डीलक्स और अंतर-जिला सरकारी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। ट्रांसजेंडर लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। विस्तारित बस योजना 2 अक्टूबर से लागू होने की घोषणा की गई है।

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर आई राखी की खुशी