होर्मुज में ईरान का कड़ा रुख, नियम तोड़े तो जहाज पर लगेगा बैन

Follow Us

तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने समुद्री यातायात को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (PGSA) ने चेतावनी दी है कि ईरान द्वारा तय किए गए पारगमन नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। PGSA ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयानों में कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले जहाजों को भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने से रोका जा सकता है। ऐसे जहाजों पर जुर्माना लगाने, उन्हें हिरासत में लेने या जरूरत पड़ने पर जब्त करने जैसी कार्रवाई भी संभव है।

तेल सस्ता होते ही बाजार में उछाल! सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 पार

प्राधिकरण ने फारस की खाड़ी से जुड़े माल मालिकों और कारोबारियों को भी सतर्क किया है। उनसे जहाज किराये पर लेने से पहले ऐसे जहाजों की सूची जांचने को कहा गया है, जिन्हें नियमों का उल्लंघन करने वाला माना गया है। ईरान ने यह भी स्पष्ट किया कि, सूची में शामिल जहाजों के साथ शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर या किसी अन्य माध्यम से सहयोग करने वाले जहाजों को भी प्रतिबंधित सूची में डाला जा सकता है। इस कदम से क्षेत्र में समुद्री आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक: मचा हड़कंप, 20 लोग अस्पताल में भर्ती