नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के जलशोधन संयंत्र में क्लोरीन गैस लीक की सूचना के बाद पुलिस, फायर विभाग, NDRF और अन्य टीमों ने बचाव अभियान चलाया। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि करीब 20 लोगों के अस्पताल में होने की बात कही गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को दो-तीन दिनों तक सील रखने की सलाह दी गई है।
NDRF जवान विजय के मुताबिक, पुलिस को जैसे ही शुरुआती जानकारी मिली, वे सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और वहां फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। विजय ने बताया कि, पुलिस के बाद फायर डिपार्टमेंट को अलर्ट मिला था और दमकल की टीम सबसे पहले ऑपरेशन शुरू करने के लिए मौके पर पहुंची। इसके बाद NDRF और अन्य टीमों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे भी तेजी से घटनास्थल पर पहुँचीं और बचाव अभियान में शामिल हो गईं।
कांग्रेस का चुनावी मास्टरप्लान तैयार, पंजाब से उत्तराखंड तक बिछेगी सियासी बिसात
NDRF जवान ने बताया कि, अभी स्थिति सामान्य है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, गैस के संपर्क में आने के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मुताबिक, करीब 20 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। विजय ने कहा कि, घटनास्थल पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ गिरा हुआ मटीरियल अभी भी वहां मौजूद है और गैस की मौजूदगी का भी पता चल सकता है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
एचआईवी से बचाव में बड़ी कामयाबी: लेनाकैपाविर इंजेक्शन को पहली मंजूरी
