पश्चिम चंपारण में दर्दनाक हादसा, बेकाबू बस ने भीड़ को कुचला, 5 की मौत

Follow Us

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना लौरिया थाना क्षेत्र में बनकटवा मध्य विद्यालय के पास हुई, जहां एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे थे।

चीनी के बढ़ते दाम पर खरगे का सरकार पर हमला, बोले- नीतियों ने बिगाड़ा खेल

पुलिस के अनुसार, एक परिवार में आयोजित छठियार कार्यक्रम के मौके पर सड़क के किनारे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गई।

चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही या इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और घटना की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भारत का फॉरेक्स रिजर्व 716.9 अरब डॉलर पहुंचा, चीनी कीमतों पर सरकार की सफाई