नई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि, त्योहारों के मौसम में चीनी की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि, भारत दुनिया के प्रमुख चीनी उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल है, इसके बावजूद देश में चीनी का भंडार नौ साल के सबसे निचले स्तर पर क्यों पहुंच गया है।
चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि, आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी कि, सरकार को चीनी के निर्यात पर रोक लगाने और 10 लाख टन चीनी को शुल्क-मुक्त आयात करने का फैसला लेना पड़ा। खरगे ने केंद्र की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि, चीनी के स्टॉक में इतनी बड़ी गिरावट के पीछे क्या कारण हैं। उन्होंने कहा कि, त्योहारी सीजन में बढ़ती कीमतों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है। कांग्रेस ने सरकार से चीनी की उपलब्धता और कीमतों को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं।
भारत का फॉरेक्स रिजर्व 716.9 अरब डॉलर पहुंचा, चीनी कीमतों पर सरकार की सफाई
