रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 9 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई वन मंडलों और टाइगर रिजर्व में पदस्थ अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। शासन के आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी
आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। तबादले की पूरी सूची इस प्रकार है—
1. सौरभ सिंह ठाकुर (2017)
वर्तमान पदस्थापना: उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर।
नई पदस्थापना: उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर।
2. दिनेश कुमार पटेल (2018)
वर्तमान पदस्थापना: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला।
नई पदस्थापना: उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी।
3. गणेश यू.आर. (2019)
वर्तमान पदस्थापना: उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर।
नई पदस्थापना: वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर।
4. अभिनव कुमार (2021)
वर्तमान पदस्थापना: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली।
नई पदस्थापना: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला।
5. एस. नवीन कुमार (2022)
वर्तमान पदस्थापना: संचालक, कांगर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर।
नई पदस्थापना: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर।
6. गौतम पाढ़ीम (2023)
वर्तमान पदस्थापना: उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही।
नई पदस्थापना: संचालक, कांगर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर।
7. सुश्री श्वेता कंबोज (2023)
वर्तमान पदस्थापना: उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल।
नई पदस्थापना: उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर।
8. सुमेध संजय सुरवाडे (2023)
वर्तमान पदस्थापना: उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल, सुकमा।
नई पदस्थापना: उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर।
9. तन्मय कौशिक (2023)
वर्तमान पदस्थापना: उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल, रायगढ़।
नई पदस्थापना: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली।
० अतिरिक्त आदेश
आदेश में यह भी उल्लेख है कि सुश्री स्टायलो मंडावी (2011), प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को विभागीय आदेश दिनांक 08 अगस्त 2026 के पालन में श्री उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

