मुंबई। वैश्विक तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 176 अंक टूटकर 77,903 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी करीब 34 अंक गिरकर 24,362 पर पहुंच गया।
Read more: अंबाला में एनएच-44 पर हिंसा, डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मी घायलhttps://amritsandesh.com/violence-on-nh-44-in-ambala-7-police-personnel-including-a-dsp-injured/
बाद में सेंसेक्स की गिरावट बढ़कर करीब 320 अंक हो गई और यह 77,760 के आसपास कारोबार करता नजर आया। निफ्टी भी 24,321 के करीब आ गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव मेटल शेयरों पर रहा। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1.18 प्रतिशत गिरा। ऑटो, आईटी, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स में भी कमजोरी रही।
Read more: चमोली टनल हादसे में 19 लोग बाहर, 3 की तलाश जारीhttps://amritsandesh.com/19-people-rescued-from-chamoli-tunnel-accident-search-for-3-continues/
हालांकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स मामूली बढ़त में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले सत्र में करीब 510 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,353 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 24,250-24,300 अहम सपोर्ट और 24,500-24,550 प्रमुख रेजिस्टेंस है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बाजार के लिए राहत की बात है, लेकिन वैश्विक तनाव के चलते फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
Read more: मराठी नहीं तो टैक्सी लाइसेंस पर कार्रवाईhttps://amritsandesh.com/action-over-taxi-license-if-marathi-is-not-known/
