मुंबई। भोजपुरी संगीत जगत में सावन के रंग को और गहरा करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने नया बोलबम गीत ‘ए भोले बाबा’ रिलीज किया है। रिलीज के साथ ही यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गीत में शिवभक्ति के साथ भोजपुरी संगीत की ऊर्जा और देसी अंदाज का शानदार मेल देखने को मिलता है। इस भक्तिमय गीत को गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में दामिनी सिंह अपने आकर्षक अंदाज और नृत्य से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने की प्रस्तुति में सावन और बोलबम की उमंग को खास तौर पर उभारा गया है।
Read more: सौम्या-जीत की केमिस्ट्री ने मचाई धूम, फैंस बोले-ये जोड़ी है सुपरहिटhttps://amritsandesh.com/soumya-and-jeets-chemistry-creates-a-buzz-fans-call-the-pairing-a-superhit/
गोल्डी यादव ने कहा कि, यह गीत उनके लिए सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि भोलेनाथ को समर्पित भक्ति है। वहीं दामिनी सिंह ने बताया कि, गाने की शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने भक्तों की श्रद्धा और उत्साह को पर्दे पर उतारने की कोशिश की। निर्माता रत्नाकर कुमार के अनुसार, गीत में भक्ति के साथ मनोरंजन और भोजपुरी संगीत का जोश बरकरार रखा गया है। शुभदयाल सोहरा के बोल और विक्की वॉक्स का संगीत इसे खास बनाते हैं।
Read more: रानी मुखर्जी का बढ़ा गौरव: आईएफएफएम में अभिनय उत्कृष्टता के लिए सम्मानhttps://amritsandesh.com/rani-mukerji-honoured-awarded-for-acting-excellence-at-iffm/

