भूकंप के बाद कोलंबिया में बड़ा फैसला, राष्ट्रपति ने घोषित किया आर्थिक आपातकाल

Follow Us

मेक्सिको सिटी। कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सरकार ने राहत और पुनर्वास अभियान को तेज करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति अबेलारडो डे ला एस्प्रिएला ने 10 अगस्त को आए विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर संवैधानिक आर्थिक आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। सरकार का उद्देश्य प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में तेजी लाना है। राष्ट्रपति ने कैराकोल टेलीविजन पर दिए बयान में कहा कि, मौजूदा संकट से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए संविधान में दिए गए प्रावधानों के तहत आर्थिक आपातकाल लागू करने का फैसला लिया गया है।

Read more: अल साल्वाडोर के तट पर 5.5 तीव्रता का भूकंप, समुद्र में तेज झटकों से दहशतhttps://amritsandesh.com/5-5-magnitude-earthquake-off-the-coast-of-el-salvador-panic-caused-by-strong-tremors-at-sea/

इस फैसले के बाद सरकार प्रभावित क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटा सकेगी। सरकार ने भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक विशेष पुनर्निर्माण कोष बनाने की भी घोषणा की है। इस फंड का इस्तेमाल क्षतिग्रस्त घरों, सड़कों और सार्वजनिक सुविधाओं को दोबारा तैयार करने में किया जाएगा। प्रशासन ने राहत एजेंसियों को प्रभावित इलाकों में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और प्राथमिकता प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाना है।

Read more: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचारhttps://amritsandesh.com/consideration-of-the-proposal-to-proceed-with-the-impeachment-process-against-justice-yashwant-verma/